सारवां: सारवां पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक, अवैध व्यापार व साइबर क्राइम रोकने पर ज़ोर
सारवां पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में इंस्पेक्टर कृष्ण दत्त झा के नेतृत्व में सारवां और देवीपुर थाना प्रभारी के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया गया। इस अवसर पर लंबित कांडों की समीक्षा की गई। अनुसंधान में तेजी लाने साइबर क्राइम और अवैध व्यापार पर रोक लगाने पर जोर दिया। क्षेत्र में गश्ती तेज करने के साथ अन्य बिंदुओं को लेकर निर्देशित किया गया।