टोंक: बरौनी पुलिस ने अवैध खनन परिवहन पर कार्रवाई करते हुए अवैध चेंजा पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त, मामला दर्ज
Tonk, Tonk | Mar 19, 2025 अवैध खनन परिवहन पर बरौनी पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक अवैध चेंजा पत्थरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया है ।बरौनी पुलिस ने बताया कि टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नोहटा मोड़ से कार्रवाई कर ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर अवैध खनन सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस को देखकर चालक मौका पाकर फरार हो गया।