जमुई: खैरमा और दौलतपुर के बीच बालू माफियाओं ने पुलिस पर किया हमला, ट्रैक्टर छुड़ाकर हुए फरार
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा और दौलतपुर के बीच मंगलवार की सुबह करीब सात बजे अवैध बालू तस्करी रोकने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान माफिया जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस ने इलाके में छापेमारी की, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की पहचान की जा रही है।