खगड़िया में बाढ़ राहत के तहत प्राथमिक विद्यालय नयावास कोरचक्का सौध उत्तरी में सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) का संचालन किया जा रहा है। यहाँ प्रभावित ग्रामीणों और बच्चों को नियमित रूप से ताजा व पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। संकट की इस घड़ी में प्रशासन द्वारा पीड़ितों तक हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।