कृषक बंधुओ से अपील
===
किसान बंधु रबी फसलों के लिए अग्रिम उठाओ अति शीघ्र कर लें ए विकास पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध
==
अग्रिम उठाव करने से जिले को मिलेगी समय पर खाद
===
समितियां के सदस्य बनकर शून्य प्रतिशत ब्याज पर बिना असविधा के खाद प्राप्त करते करें किसान बंधु
==
दमोह जिले को इस सप्ताह प्राप्त होगी 2697.80 में.टन.आईपीएल कंपनी की डीएपी की एक और रैक
====
जिला दमोह के कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव द्वारा किसान बंधुओ से अपील की है की मध्य प्रदेश शासन द्वारा उर्वरकों के अग्रिम उठाओ एग्री स्टॉक आईडी बनाए जाने तथा प्राथमिक कृषि सखिकारी समितियां की सदस्यता हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का भंडारण कराया गया है कृषक बंधुओ से अपील है की अधिक से अधिक संख्या में अपनी एग्री स्टॉक आईडी बनवाकर जो किसान समितियां के सदस्य नहीं हैं, वे किसान बंधु समितियां में ₹600 सदस्यता शुल्क जमा कर समितियों के सदस्य बन सकते हैं और मध्य प्रदेश शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा का लाभ रबी फसलों के अग्रिम उर्वरक उठाव में भी प्राप्त कर सकते हैं। किसान बंधुओं के अग्रिम उठाव करने से जिले को समय पर और खाद प्राप्त हो जाएगी। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. प्रजापति द्वारा बताया गया कि, दमोह जिले जो आईपीएल कंपनी का 2697.80 मैट्रिक टन डी.ए.पी. इस सप्ताह प्राप्त हो रही है कृषक बंधु ई-विकास पोर्टल के माध्यम से अनुशंसित मात्र से अधिक भी उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं यह विकल्प विकास पोर्टल पर उपलब्ध है किसान बंधुओं को सिर्फ अतिरिक्त उर्वरक आवश्यकता का कारण चुनना है और उसे एक बार में 25℅ अधिक तथा एक सप्ताह बाद पुनः 25% अधिक खाद प्राप्त हो सकता है। यदि किसी किसान बंधु को ई-विकास पोर्टल पर टोकन बुक करने में एवं उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला स्तर पर उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग कलेक्ट्रेट दमोह में कंट्रोल रूम नंबर 07812-314329 जारी किया गया है किसान बंधु कार्यालीन समय सुबह 10:00 से शाम 6:00 बजे तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं एवं शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
137 views | Damoh, Madhya Pradesh | Sep 5, 2026