भिंड नगर: संस्कृति गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने युवाओं और तकनीकी विकास पर ज़ोर दिया
भिंड शहर के संस्कृति गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक भव्य सम्मेलन आयोजित किया गया,जिसमें प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल,कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा,सांसद संध्या राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता निष्ठावान और ऊर्जावान होता है