कानपुर: कानपुर के गंगा बैराज पर सड़क हादसों को रोकने के लिए चलाया गया चेकिंग अभियान, डीसीपी सेन्ट्रल ने दी जानकारी
गंगा बैराज रोड पर आए दिन हो रहे एक्सीटेंड को देखते हुए एसीपी कर्नलगंज ने चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी सेन्ट्रल ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा बैराज रोड पर बैरियर जिंग जैक ग्रुप में लगाई जाएगी। जिससे वाहनों की स्पीड कम हो सके। उन्होंने कहा कि ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराये जाएंगे, जिससे शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाई जा सके।