कानपुर: सोशल मीडिया पर तमंचों के साथ वायरल वीडियो के प्रकरण में एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
सोशल मीडिया पर एक युवक का तमंचों के साथ वायरल वीडियो के प्रकरण में डीसीपी वेस्ट की साइबर टीम और कल्याणपुर थाने की पुलिस ने संयुक्त जांच की। एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने जानकारी दी कि अजय तिवारी नाम के युवक ने वीडियो को इंस्टाग्राम से डाउनलोड कर फेसबुक पर अपलोड कर दिया था।अजय तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है एवम् आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।