बीना: सागर बीना रेलवे ट्रैक ओवर ब्रिज के पास ट्रेन से 38 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम
Bina, Sagar | Aug 20, 2026 38 वर्षीय आशीष पिता उमाशंकर गोस्वामी निवासी वीर सावरकर वार्ड करीब आठ दिनों पहले उज्जैन जाने की कहकर निकला था। और सागर बीना रेलवे ट्रैक ओवर ब्रिज के पास गुरुवार सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी क्षेत्राधिकार को लेकर जीआरपी एवं बिना थाना पुलिस को पहुंचने में कई घंटों का वक्त लग गया।