हनुमानगढ़: जिले के नोहर में जीप में रखे बैग से सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने ₹10,000 के इनामी आरोपी को दबोचा
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में जीप में रखे बैग से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने ₹10000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एक परिवादी की ओर से जिले के नोहर थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी को अब गिरफ्तार कर लिया है।