हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ की घग्घर नदी में गुल्लाचिका हेड से पानी की आवक 19000 क्यूसेक रही है
घग्घर नदी में पिछले तीन दिनों से पानी की आवक में बढ़ोतरी का दौर जारी है। हिमालय से बहता हुआ पानी हनुमानगढ़ पहुंच गया है। इससे बहाव क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली है। किसान जहां घग्घर व के पानी से खेतों में सिंचाई कर रहे हैं, वहीं भूमिगत पानी को रिचार्ज भी कर रहे हैं। गुरुवार को गुल्लाचिका हेड पर 19000 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।