बलिया के उभांव थाना क्षेत्र में डायल-112 पुलिसकर्मियों पर एक मजदूर के साथ मारपीट का आरोप लगने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब छह बजे फरसाटार गांव में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान मौके पर काम कर रहे एक मजदूर के साथ डायल-112 पर तैनात एक दीवान और होमगार्ड ने लात-घूंसों और बूट से मारपीट की।
घटना के बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है।
हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पूरे घटनाक्रम की सच्चाई पुलिस जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। #ballia #BalliaPolice #viralvideoシ #Balliakhabar