मनोहरथाना: टोडरा निवासियों ने 200 बीघा सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
टोडरा गांव के समीप लगभग 200 बीघा जमीन वन विभाग की भूमि है उसे पर अतिक्रमणकारिर्यों द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण कर रखा है। इसको लेकर मनोहर थाना उपखंड अधिकारी वन विभाग के अधिकारी व तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर जल्द अतिक्रमण भूमि को मुक्त कराने की मांग की गई । इस मोके पर गांव के समस्त ग्रामीण मोजूद रहे।