ठेठईटांगर: मतरामेटा नवाटोली में आजसू जिलाध्यक्ष ने किया दौरा, ग्रामीणों के साथ सड़क पर धानरोपनी की
मतरामेटा नवाटोली में सड़क की समस्या की सूचना मिलने पर आजसू जिलाध्यक्ष धुपेंद पांडे ने 23 सीतबार को 11 बजे वहां का दौरा किया। वहां उन्होंने ग्रामीणों से गांव की जर्जर सड़क की समस्या को सुना। इसके बाद वे ग्रामीणों के साथ मिलकर उस जर्जर सड़क पर धानरोपनी कर विरोध जताए। उन्होंने कहा वे DC से मिलकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराएंगे।