महोबा: गांधीनगर में साइबर ठगी, बिना OTP के खाते से ₹194465 पार, थाने में हुआ मुकदमा
Mahoba, Mahoba | Aug 8, 2026 सतीश कुमार के बैंक ऑफ इंडिया खाते से साइबर ठगों ने सात बार में 1,94,465 रुपये पार कर दिए। पीड़ित के मुताबिक 29 मई से 1 जून के बीच यूपीआई के जरिए रकम निकाली गई। खास बात यह रही कि खाते से पैसे निकलने के दौरान मोबाइल पर न ओटीपी आया और न ही ट्रांजैक्शन का मैसेज मिला। जानकारी होने पर पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर दी।