बख्तियारपुर: सालिमपुर में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।