बांधवगढ़: कलेक्टर ने प्राथमिक शाला कटरिया का किया औचक निरीक्षण, कम उपस्थिति पर जताई नाराज़गी
उमरिया जिले के करकेली विकासखंड के ग्राम कटरिया स्थित प्राथमिक शाला में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 42 में से केवल 10 बच्चे ही उपस्थित मिले, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बच्चों से मध्यान्ह भोजन, पाठ्यपुस्तक और गणवेश वितरण की जानकारी ली।