बिचौली हप्सी: तेजाजी नगर थाने में जीतू पटवारी के भाइयों और कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दर्ज FIR मामले में पुलिस जुटा रही साक्ष्य
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और पीसीसी जीतू पटवारी के दोनों भाइयों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरियादी नरेंद्र मेहता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, अवैध कब्जा और फिरौती मांगने जैसे आरोपों में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर फरियादी के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है।