बिचौली हप्सी: ग्वाला कॉलोनी से नाबालिग लड़की हुई लापता, मां ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला कराया दर्ज
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्वाला कॉलोनी से एक नाबालिग को अज्ञात बदमाश बहला-फुसलाकर ले गया। जिसमें पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।फरियादिया ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर से अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपने साथ लेकर गया है।