बिचौली हप्सी: दातोदा गांव: कुएं में गिरा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, इलाज के लिए इंदौर जू भेजा गया
इंदौर के दातोदा गांव में कुएं में अचानक तेंदुआ गिर गया। जिसमें कुएं में तेंदुए के गिरने की सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तत्काल तेंदुए को निकालने का काम शुरू किया। जिसमें रेस्क्यू टीम ने केवल 10 मिनट की मेहनत के बाद तेंदुए को सहकुशल पिंजरे में कैद कर कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुए को लेकर जू आई।