बिचौली हप्सी: डीएवीवी के कुलगुरु से बदसलूकी: कांग्रेस नेता समेत तीन पर भंवरकुआं थाने में एफआईआर दर्ज, वीडियो वायरल
इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में कुलगुरु राकेश सिंघई से बदसलूकी का मामला पिछले दिनों सामने आया है। कुलगुरु की शिकायत पर भंवरकुआं थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें पूर्व कांग्रेस नेता और दो कर्मचारी शामिल हैं। प्रदर्शन के दौरान इन लोगों ने कुलगुरु की कार को घेर लिया था, जिससे उन्हें मजबूरन पैदल जाना पड़ा था।