बिचौली हप्सी: ज़मीन कब्ज़े को लेकर जीतू पटवारी के भाइयों और ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष पर तेजाजी नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज
इंदौर के तेजाजी नगर थाने पर बुजुर्ग नरेंद्र मेहता द्वारा शिकायत की गई थी कि उनकी एकड़ जमीन जो उमरीखेड़ा के ग्रामीण क्षेत्र में है उसे पर जोर जबरदस्ती से कब्जा किया गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और भारत पटवारी सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।