लोहरदगा: लोहरदगा में उपायुक्त ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया, राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक
लोहरदगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने मंगलवार शाम 4 बजे ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीनों की सुरक्षा और स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।