लोहरदगा: कुंभ हादसे पर संसद में चर्चा न होने पर नाराजगी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के दौरान लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत ने मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में कुंभ पर उनका वक्तव्य तो आया, लेकिन कुंभ की भगदड़ में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि देने की जरूरत तक नहीं समझी गई।