लोहरदगा: समाहरणालय मैदान में आदिवासी कर्मचारी समिति की हुई बैठक, सरहुल पूर्व संध्या समारोह की तैयारियां तेज
आगामी सरहुल पूर्व संध्या समारोह की तैयारियों को लेकर आदिवासी कर्मचारी समिति, लोहरदगा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे समाहरणालय मैदान में आयोजित की गई। अध्यक्ष किशोर उरांव की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक में समारोह को भव्य और पारंपरिक स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा हुई।