उचकागांव: उचकागांव के महुअवा गांव से प्रेमी ने विवाहित युवती का ससुराल से किया अपहरण
उचकागांव थाना क्षेत्र के महुअवा गांव से शादी की नीयत से एक विवाहित युवती का उसके पुराने प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के नौतन हरैया गांव के विवाहिता का विवाह वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र के महुअवा गांव के शहजाद आलम के साथ हुई थी। शादी के पूर्व गांव का एक युवक युवती से बात करता था।