उचकागांव: उचकागांव में लाइसेंस सत्यापन न कराने पर रद्द करने के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव
उचकागांव थाना परिसर में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए 10 मई से 20 मई तक लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार की संध्या 5 बजे तक शिविर में 89 हथियारों का सत्यापन पूरा हो चुका है, जबकि क्षेत्र में कुल 223 लाइसेंसी हथियार पंजीकृत हैं।