मंझनपुर: पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज होने के मामले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने जताया विरोध, मंझनपुर में SP को सौंपा ज्ञापन
कौशांबी जनपद में पत्रकारिता पर एक और हमला सामने आया है। कौशाम्बी जिले के पत्रकार नितिन अग्रहरि और आलोक यादव पर हाल ही में दर्ज किया गया मुकदमा न सिर्फ फर्जी और निराधार बताया जा रहा है, बल्कि इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता को कुचलने की साजिश करार दिया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, कौशांबी ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़े शब्दों में निंदा की है।