मंझनपुर: कड़ा इलाके में हमले में घायल पत्रकार का मंझनपुर जिला अस्पताल में इलाज, पीड़ित ने बताया- पुरानी रंजिश में हुआ हमला
कड़ा धाम इलाके में रविवार देररात पत्रकार जोहित पर हमला किया गया था।सिर में गम्भीर चोट लगने की वजह से सीएचसी कड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया था।सोमवार को पत्रकार जोहित ने बताया कि उनकी पुरानी रंजिश कुलदीप सोनकर से चल रही है।आरोप लगाया कि घात लगाकर बैठा था और रोककर गाली गलौज के साथ लोहे के रॉड से हमला कर दिया।कहा- मंझनपुर जिला अस्पताल में वह भर्ती है।