डिंडौरी: शहर में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर निकाले ₹40 हजार, हुआ रफू चक्कर, पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी शहर में मंगलवार दोपहर 3:30अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े कार का कांच तोड़कर ₹40 हजार चोरी कर रफ्फू चक्कर हो गया सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।पीडित बैंक से पैसे निकाल कर रास्ते में एक वकील से मिलने के लिए कुछ देर रुका उसी दौरान अज्ञात चोर ने कार का कांच तोड़कर गाड़ी से नकदी पार कर दिया।