मड़िहान: मुंबई से कमाकर घर लौट रहा किशोर ट्रेन में नशाखोरी का हुआ शिकार हालत गंभीर रेफर मामला राजगढ़ थाना क्षेत्र का
राजगढ़ थाना क्षेत्र के कुड़ी गांव निवासी 15 वर्षीय प्रिंस अपने साथियों के साथ कुछ महीने पहले मुंबई काम करने गया था। मुंबई से काम करने के बाद वापस घर आ रहा था। ट्रेन में सीट न मिलने पर सभी साथी अलग-अलग स्थान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन में यात्रा कर रहे प्रिंस के पास बैठे किसी व्यक्ति ने उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और सामान लेकर फरार हो गया।