सारठ: डीसी के निर्देश पर सारठ प्रखंड में रक्तदान शिविर का आयोजन, BDO सीके सिंह ने 30 यूनिट रक्त संग्रह होने की दी जानकारी
Sarath, Deoghar | Mar 30, 2026 DC के निर्देश पर सोमवार शाम 4 बजे तक सारठ प्रखंड कार्यालय में BDO सीके सिंह के देखरेख के रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। CO केसीएस मुंडा समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के अन्य अधिकारी, कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी ने रक्तदान करके हर स्वस्थ व्यक्ति से 6 माह में रक्तदान की अपील की, ताकि रक्त कोष में रक्त की कमी नहीं हो। BDO ने आगे भी शिविर लगाने की बात कही।