इटारसी: पथरौटा होकर इटारसी पहुंची आचार्य समय सागर जी महाराज की मंगल विहार यात्रा, आहारचर्या में उमड़ा विशाल जन सैलाब
राष्ट्रसंत आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य आचार्य श्री समय सागर महाराज रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने संघ के साथ पथरौटा पहुंचे। नागपुर (महाराष्ट्र) से भोपाल की ओर उनके विहार के दौरान राधिका गार्डन में आहारचर्या संपन्न हुई। इस दौरान दर्शन और पुण्य लाभ के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।जिसके बाद आचार्य जी इटारसी की ओर रवाना हुए यात्रा विश्राम होगा।