पातेपुर: पातेपुर में दरवाजे से गेहूं की बोरी चोरी करते एक चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, पुलिस ने भेजा जेल
पातेपुर थाना क्षेत्र में लोगों ने एक चोर को दरवाजे से गेहूं की बोरी चोरी करते पकड़ लिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। रविवार की शाम 6 बजे पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चोरी का दो बोरी गेहूं पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। वही गिरफ्तार चोर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।