विजयनगर: बिजयनगर में NH-48 पुलिस थाने के पास अनियंत्रित होकर पलटी कार, बड़ा हादसा टला, पुलिस मौके पर पहुंची
बिजयनगर NH 48 पर संजय नगर के पास शनिवार दोपहर 2 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया।भीलवाड़ा से अजमेर की ओर जा रही कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।कार के पलटते ही चीख-पुकार मच गई,जिसे सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।सजगता दिखाते हुए ग्रामीणों ने कार में सवार 4-5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, स्थानीय पुलिस भी पहुंची।