खंडवा जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय को डीआईजी पद पर प्रमोट कर पीएचक्यू भेजा गया है, वहीं उनकी जगह छतरपुर के एसपी अगम जैन को खंडवा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। वे संभवतः बुधवार को पदभार ग्रहण करेंगे।