नासरीगंज: कच्छवां थानांतर्गत कैथी गांव के जग्गू टोला स्थित महावीर मंदिर के निकट बाइक सवार तीन अपराधियों ने 14 वर्षीय छात्र को मारी
कच्छवां थानांतर्गत बरडीहा-सकड्डी रोड पर कैथी गांव के जग्गू टोला स्थित महावीर मंदिर के निकट बाइक पर सवार अपराधियों ने 14 वर्षीय छात्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित उक्त गांव के ही दिनेश सिंह यादव का पुत्र आशीष कुमार है जो औरंगाबाद जिले के दाऊदनगर स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ता है। शुक्रवार को सुबह लगभग छह बजे स्कूल जाने के लिए ह