विदिशा: वेतन न मिलने पर पॉलिटेक्निक के व्याख्याता-कर्मचारी 8वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे, राजनीतिक दलों ने दिया समर्थन
पॉलिटेक्निक कॉलेज के व्याख्याता और कर्मचारी वेतन मिलने के विरोध मे सोमवार को भी हड़ताल पर डटे रहे, सोमवार को उनकी हड़ताल का आठवां दिन था शाम 5 बजे पूर्व विधायक शशांक भार्गव धरना स्थल पहुंचे,उन्होंने समिति के पदाधिकारी से भी संपर्क किया। समस्या का हल करने की मांग की। वहीं कुछ देर बाद कांग्रेस के जिला प्रवक्ता और पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुचे।