होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: पंचवटी परिसर में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए विधायक
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पंचवटी परिसर में आयोजित श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ सीता शरण शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक डॉ शर्मा ने विधि-विधान से भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस दौरान परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हुए।