पचरुखी: पचरुखी दलित बस्ती से शराबी गिरफ्तार, फाइन हेतु भेजा गया सिवान
पचरुखी पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के पचरुखी दलित बस्ती से एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी राधा राम बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसी बीच पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को बंदी को फाइन हेतु सिवान कोर्ट में पेश किया गया।