जमुई: सिंगारी टांड़ के पास सड़क किनारे खड़े मासूम पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटी, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
Jamui, Jamui | Mar 7, 2026 सिंगारी टांड़ गांव के पास सड़क किनारे खड़े सुधीर साह के 06 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार पर ही तेज रफ्तार ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में ई- रिक्शा से दबकर मासूम बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा दुर्घटनाग्रस्त ई- रिक्शा को हटाया गया और मासूम को शनिवार की दोपहर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।