फतुहा: सम्मसपुर मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद
Fatwah, Patna | Jul 19, 2025 सम्मसपुर मोहल्ला में घर के आगे लगे बाइक को चोरों ने चोरी कर लिया है। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित बाइक मालिक रामदेव सहनी अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद कुछ भी पता न चलने पर शनिवार की शाम करीब 4 बजे नदी थाना में लिखित शिकायत किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन करने में जुटी है।