सिहोरा: कांग्रेस पार्टी ने मंडी रोड में धरना प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे में किया चक्का जाम
खितौला बाजार से कृषि उपज मण्डी होते हुए एन एच 30 को जोड़ने वाले अतयन्त उपयोगी मार्ग निर्माण की टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण होने के चार माह गुजर जाने के बाद भी निर्माण कार्य प्रारंभ न होने से आहत वार्ड पार्षद राजेश चौबे के नेतृत्व कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार 4:30 बजे मंडी गेट के सामने धारना प्रदर्शन किया एवं नेशनल हाईवे 30 पहरेवा में 20 मिनट तक चक्का जाम किया।