नदी में नहाने के दौरान नाबालिक लापता ।
एनडीआरएफ के मदद से खोजबीन जारी।
जयनगर :
मलमास के समाप्त होने पर मंगलवार को कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव से दर्जनो लोग कमला नदी में स्नान करने आय थे। स्नान करने के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिक के लापता हो जाने की सूचना पर स्वजनों के द्वारा इसकी सूचना पर जयनगर थाना पुलिस को दिया गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने पुलिस बल और अंचलाधिकारी अखिलेश चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के मदद से नदी में नाबालिक के खोजबीन कराने के साथ एनडीआरएफ टीम के मदद से
नदी में गोता लगाया जा रहा है।
अंचलाधिकारी ने बताया कि नाबालिक की पहचाना कलुआही थाना क्षेत्र के नरार छता टोल निवासी रामप्रीत यादव का 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार बताया जा रहा है।
उन्होने बताया कि एनडीआरएफ के सहयोग से नाबालिक को नदी में गोता लगा कर ढूंढा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक नाबालिक का पता नहीं चल सका।