पूरनपुर: सिमरिया तालुके के महाराजपुर सूफी नगर में दरवाजे पर गालीगलौज का विरोध करने पर आंखों में मिर्ची डालकर की गई मारपीट
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया तालुके महाराजपुर सूफी नगर निवासी नफीसा बेगम पत्नी बाबू ने कोतवाली पहुचकर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया। उसके दरवाजे पर मोहल्ले का रहने वाला युवक दोस्तों के साथ मिलकर गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर पीड़िता की पुत्रियों की आंखों में मिर्ची डालकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी।