पूरनपुर: लोधीपुर गांव के नजदीक तालाब के पास मिले गोवंश पशुओं के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लोधीपुर के पास एक तालाब में गौवंशीय पशु की खालें और अन्य अवशेष पड़े देखे गए। अवशेषों को कुत्ते नोच रहे थे। जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे को दी। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस लोधीपुर गांव पहुंची। इस दौरान तालाब में कई खाले और हड्डियां पड़ी हुई थी।