पूरनपुर: गोला के एक मोहल्ले की युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मामले में एसपी से की शिकायत
जनपद लखीमपुर खीरी के गोला के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने एसपी से की गई शिकायत में बताया कि उसके नंबर पर दिसबंर 2024 में अज्ञात नंबर से युवक का फोन आया और युवती की उससे दोस्ती हो गई।दोनो में बात होने लगी। युवक ने अपना गलत नाम बताकर मिलने बुलाया। दोनों ने गोला के एक मंदिर जाकर दर्शन किए और मुलाकत की। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।