पूरनपुर: पूरनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
हजारा थाना क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया निवासी सुबेग सिंह पूरनपुर में किसी कार्य से आए हुए थे। ब्लॉक रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। वही दूसरे सड़क हादसों में जीतू निवासी रघुनाथपुर,मनीष निवासी बमनपुरी, सादिक निवासी मोहल्ला साहूकारा, अबरार निवासी मोहल्ला साहूकारा, दिनेश,विपिन और अंकित निवासी मैनाकोंट, विजेंद्र सिंह निवासी पिपरिया दुलई घायल हो गए।