Amazon पार्सल में ‘हाईटेक’ खेल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार!
कानपुर देहात में भोगनीपुर पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में Amazon पार्सल डिलीवरी में कथित तौर पर लाखों की हेराफेरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रोहित ठाकुर उर्फ ‘डिफाल्टर’ और मंजीत गुप्ता उर्फ ‘जीनियस’ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी फर्जी नाम से डिलीवरी बॉय की नौकरी जॉइन कर महंगे प्रोडक्ट्स के पार्सल को निशाना बनाते थे। ऑर्डर कैंसिल करने के बाद पैकेट खोलकर असली सामान निकालकर उसकी जगह डमी सामान रखने का आरोप है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹8 लाख नकद, KIA कार, पल्सर बाइक, 3 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
📍 कानपुर देहात
#KanpurDehat #KanpurNews #CrimeNews #UPPolice #KanpurDehatPolic