जोल: चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह ने बाबा बाल आश्रम द्वारा आयोजित शोभायात्रा में लिया आशीर्वाद
चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह ने बाबा बाल जी आश्रम द्वारा सोमवार को आयोजित विशाल शोभायात्रा में भाग लेते हुए भगवान कृष्ण की पालकी उठाई। विधायक सुदर्शन सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज पिछले कई वर्षों से इस शोभा यात्रा का आयोजन कर लोगों को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे है।